फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Patanjali was linking Ayurveda with science: Goyal

आयुर्वेद को विज्ञान के साथ जोड़ा रहा पतंजलि: गोयल

Tue, 03 May 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Patanjali was linking Ayurveda with science: Goyal
पतंजलि योगपीठ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को जानकारी देते आचार्य बालकृष्ण । - फोटो : HARIDWAR
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचे। उन्होंने योगपीठ की सीसीआर लैब, पतंजलि रिसर्च लैब, जड़ी-बूटी आधारित हर्बेरियम कलेक्शन और कैनवास पेंटिंग का भ्रमण किया। सैकड़ों वर्ष पुरानी पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले कल्पना नहीं कि थी कि पतंजलि इस स्तर पर शोध और अनुसंधानात्मक कार्यों में जुटा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को विज्ञान के साथ जोड़ा जा रहा है। हमारी पारंपरिक मेडिसिन और भारत के इतिहास एवं परंपराओं को पुनर्जीवित करने का अहम कार्य किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पतंजलि पहुंचने पर योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने उनका स्वागत किया। पीयूष गोयल ने कहा कि डॉक्टर्स, वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ताओं की पूरी टीम प्रतिबद्धता के साथ इन विषयों को लेकर आगे बढ़ा रही है। अब विश्व में भारत की पहचान वैज्ञानिक मापदंडों पर होगी। विज्ञान और पारंपरिक मेडिसिन को जोड़ते हुए आगे कैसे बढ़ा जाएगा, इसके लिए यहां बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद पर शोध में संलग्न है। 65 हजार औषधीय पौधों की डॉक्यूमेंटेशन के साथ-साथ करीब साढ़े चार लाख रेफरेंस, दो हजार से ज्यादा ट्राइब्स पर कार्य किया है। पेड़-पौधों और जड़ी-बूटियों के संदर्भ में ऐसी कोई चीज नहीं छोड़ी जो उपलब्ध न हो। जड़ी-बूटी आधारित करीब 35 हजार कैनवास पेंटिंग और 30 हजार लाइन ड्राइंग्स का कलेक्शन पतंजलि के पास है। अनुसंधान संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रिया आर्य और आईटी प्रमुख कविंदर ने केंद्रीय मंत्री के सामने शोध एवं टेक्नोलॉजी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। केंद्रीय मंत्री ने दो शोधपरक पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed