फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Passengers getting cheated in online booking

ऑनलाइन कमरे की बुकिंग में ठगी का शिकार हो रहे यात्री

Tue, 17 May 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Passengers getting cheated in online booking
यदि आप होटल के कमरे की बुकिंग ऑनलाइन करवा रहे हैं तो पूरी जांच पड़ताल जरूर कर लें। होटल के कमरे का किराया भी ठीक से तय कर लें। चारधाम यात्रियों से हरिद्वार में होटल के कमरे की बुकिंग के नाम पर ठगी हो रही है। कम में बुकिंग कर जब यात्री होटल पहुंचे रहे हैं तो उनसे अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। विरोध करने पर यात्रियों से अभद्रता की जा रही है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। चारधाम का प्रवेशद्वार हरिद्वार में श्रद्धालु हरकी पैड़ी पहुंचने के बाद यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। ऐसे में होटल और धर्मशालाओं में कमरे वेटिंग में चल रहे हैं। जिसको देखते हुए लोग हरिद्वार पहुंचने से पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। जिस कमरे की बुकिंग ऐप पर 1500 रुपये में हो रही है, उसी कमरे के होटल पहुंचने पर 2200 से 2300 रुपये तक मांगे जा रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर अधिकांश लोगों के साथ ऐसा हुआ।
विज्ञापन

मेरठ निवासी सचिन ने ऑनलाइन ऐप से हरिद्वार के होटल में कमरा बुक कराया। ऐप पर बुकिंग 1500 रुपये में थी, लेकिन जब वह होटल में पहुंचे तो मैनेजर ने 2300 रुपये जमा करवाने को कहा। उन्होंने विरोध जताया तो अभद्रता कर दी गई। काफी विरोध के बाद 1500 रुपये में ही कमरा दिया गया। इस तरह से गाजियाबाद निवासी राहुल सिंघल ने बताया कि 1200 रुपये में ऑनलाइन कमरा बुक कराया। लेकिन जब होटल आए तो 1800 रुपये मांगेें गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। लिखित शिकायत मिलने पर होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - स्वत्रंत कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed