फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Party candidates have surrendered in front of the angry

Haridwar News: आज नामांकन वापस कराने में हो गए फेल तो बागी बिगाड़ सकते हैं जीत का खेल

Thu, 02 Jan 2025 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Party candidates have surrendered in front of the angry
Iनिर्दलीय नामांकन करने वालों ने बढ़ा रखी है दलों व प्रत्याशियों की टेंशन
विज्ञापन

I

I
I

Iबागियों के सामने आंसू बहा रहे प्रत्याशी, आज मनाने का आखिरी दिनI

पार्टियों की ओर से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर निर्दलीय नामांकन करने वाले नाराज दावेदारों के सामने पार्टी प्रत्याशियों ने घुटने टेक दिए हैं। बागियों के इस कदम से दलों और उनके घोषित प्रत्याशी चिंता में हैं। इन्हें मनाने के लिए पार्टियों के घोषित प्रत्याशी आंसू बहा रहे हैं, ताकि बागी दावेदार अपने कदम पीछे खींच लें और उनके साथ खड़े हो जाएं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है, अगर आज बागियों ने अपना नाम वापसी नहीं कराया तो पार्टी प्रत्याशियों की जीत का खेल बिगड़ सकता है।

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस आदि दलों ने नगर निगम, पालिका, नगर पंचायत के नगर प्रमुखों और वार्ड सदस्यों के लिए टिकट जारी किए गए हैं। सभी दलों में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन थी। नगर प्रमुख पद से लेकर वार्ड सदस्य के टिकट के लिए मारामारी मची हुई थी। जब पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा की तो कई दावेदार मायूस हो गए और उन्होंने विद्रोह कर दिया ।
विज्ञापन




अब टिकट नहीं मिलने से बागी हुए ये दावेदार चुनावी समर में कूदकर दलों और प्रत्याशियों को परेशानी में डाले हुए हैं। हालांकि, नगर निकाय प्रमुख पदों पर तो बागियों की संख्या बहुत कम है, लेकिन वार्ड में बागियों की ओर से नामांकन करने वालों का आंकड़ा ज्यादा है। पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशी के तमाम मनाने के बाद भी ये बागी पीछे हटने का नाम भी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में इन्हें नाम वापसी के लिए मनाने में प्रत्याशियों और पार्टियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। इसलिए जो प्रत्याशी अब तक नहीं माने हैं उन्होंने प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। इसलिए, इन बागियों को मनाने के लिए प्रत्याशियों की ओर से हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रत्याशी बागियों के दरों पर जाकर आंसू बहा रहे हैं। उन्हें उनके लिए किए गए कार्याें की याद दिला रहे हैं। ताकि, वो उनके लिए किए कार्याें के बदले अपना नामांकन वापस ले सकें। लेकिन, अगर बागियों ने नाम वापसी नहीं लिया तो भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के सामने जीत का रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed