फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Panchayat elections: Enthusiasm intensifies as soon as the delimitation is issued

पंचायत चुनाव: परिसीमन जारी होते ही सरगर्मियां तेज

Sat, 25 Jun 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Enthusiasm intensifies as soon as the delimitation is issued
पंचायत चुनाव में क्षेत्र और जिला पंचायत के लिए दोबारा परिसीमन की सूची जारी होते ही चुुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इससे गांवों में दावेदारों ने फिर से सक्रिय होकर अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। जारी अनंतिम परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम मौका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की ओर से क्षेत्र और जिला पंचायत के लिए अनंतिम परिसीमन सूची जारी की गई थी। जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए परिसीमन पर 25 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। जो ब्लॉक, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती हैं। इसमें बहादराबाद, खानपुर, नारसन 27 जून और भगवानपुर, रुड़की व लक्सर ब्लॉक क्षेत्र से आई आपत्तियों पर 28 जून को विकास भवन में सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आपत्तियों का निस्तारण कर 30 जून को परिसीमन की अंतिम सूूूची जारी कर दी जाएगी। उधर, सवा साल बाद चुनाव के लिए परिसीमन प्रक्रिया शुरू होने से गांवों में चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। ग्रामीण चुनाव लड़ने के लिए अपने पक्ष के लोगों को एकजुट करने के लिए लग गए हैं ताकि पंचायत चुनाव में बाजी मारी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत में एक सीट हुई कम
जनपद में पंचायत चुुनाव के लिए दोबारा जारी अनंतिम परिसीमन सूची में जिला पंचायत की एक सीट कम हो गई है। करीब एक साल पहले हुए परिसीमन में जनपद में 45 सीटें थीं, लेकिन दोबारा हुए परिसीमन में एक सीट कम होने से 44 रह गई है। वर्ष 2016 में हुए चुनाव में जिला पंचायत में 47 सीटें थीं। इससे जिला पंचायत में इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले तीन सदस्य कम चुनकर पहुंचेंगे। कुछ ग्राम पंचायतों के नगर पंचायत बनाने से सीटें कम हुई हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि चूंकि लक्सर ब्लॉक क्षेत्र में बड़ी ग्राम पंचायत सुल्तानपुर को नगर पंचायत बना दिया गया है, इसलिए ब्लॉक क्षेत्र की यह सीट कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed