फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   overload vehicle

ओवरलोड वाहन बन रहे जान के दुश्मन

Thu, 21 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Thu, 21 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
overload vehicle

जिले में ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर ट्रालियां, बस, आटो विक्रम के खिलाफ कार्रवाई न होने से आए दिन हादसे हो रहे है। नियमों की अनदेखी कर रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे ओवरलोड वाहन राहगीरों के दुश्मन साबित हो रहे हैं।  

विज्ञापन


आटो विक्रम घुस रहे शहर में
परिवहन विभाग की सुस्ती के कारण रुड़की, ऋषिकेश, डोईवाला, लक्सर के आटो विक्रम रेलवे स्टेशन, हरकी पैड़ी, चंडी चौक, सिडकुल तक पहुंच रहे हैं। इससे शहर में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


मेटाडोर के खिलाफ कार्रवाई नहीं
लक्सर से शंकर आश्रम तक और रोशनाबाद कचहरी से बहादराबाद आने वाले मेटाडोर में जमकर ओवरलोडिंग की जा रही है। लक्सर मार्ग पर तो कभी परिवहन विभाग की टीम जाती ही नहीं। जबकि खनन सामग्री से भरे सर्वाधिक ओवरलोडिंग वाले वाहन इसी मार्ग पर दौड़ते हैं। कुछ समय बैटरी रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाकर अब परिवहन विभाग ओवरलोड  बैटरी रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका कहना
परिवहन विभाग ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है। जिन स्थानों से ओवर लोडिंग की शिकायत आ रही है वहां अभियान चलाया जाएगा।
- सुनील शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed