फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Opposition to smart meter, will march to parliament for payment of sugarcane

Haridwar News: स्मार्ट मीटर का विरोध, गन्ने का भुगतान के लिए संसद कूच करेंगे

Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Opposition to smart meter, will march to parliament for payment of sugarcane
बहादराबाद। किसान एकता मजदूर मंच के बैनर तले अलीपुर बहादराबाद में हुई प्रेस वार्ता में स्मार्ट मीटर के विरोध और गन्ने के दामों में बढ़ोतरी और भुगतान कराने के लिए संसद कूच करने का एलान किया गया। 17 सितंबर को किसान हरिद्वार से संसद कूच करने के लिए पैदल यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश ही नहीं, देशभर का किसान स्मार्ट मीटर का विरोध, गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की मांग कर रहा है। सरकार बार-बार आश्वासन देती है, लेकिन राहत नहीं मिल रही है। किसान संगठन 17 सितंबर को हरिद्वार से गंगाजल लेकर संसद भवन दिल्ली तक पैदल कूच करेंगे। इस मौके पर भाकियू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीश पंवार, भाकियू हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अली, भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, विशु त्यागी, उदयशंकर त्यागी, मोहम्मद कासिम, राजीव सचदेवा, सुखवीर सिंह, केदार नाथ वर्मा, प्रिंस शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed