{"_id":"6115713b8ebc3e62c34e2832","slug":"opposition-to-pod-taxi-scheme-in-upper-road-area-haridwar-news-drn387341246","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर रोड क्षेत्र में पॉड टैक्सी योजना का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर रोड क्षेत्र में पॉड टैक्सी योजना का विरोध
विज्ञापन
पॉड टैक्सी के विरोध में बैठक करते व्यापारी ।
- फोटो : HARIDWAR
श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल ने अपरा रोड क्षेत्र में पॉड टैक्सी चलाने का विरोध किया है। व्यापारियों ने पॉड टैक्सी योजना को बाईपास रोड से ले जाने की मांग
श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र जैन और संचालन राहुल शर्मा ने किया। बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री संजीव नैयर ने कहा कि अपर रोड बाजार क्षेत्र में पॉड टैक्सी का विरोध किया जाएगा। जिला व्यापार मंडल इस संवेदनशील मुद्दे पर जीरो जोन के समस्त व्यापार मंडलों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। संरक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि हरकी पौड़ी का मुख्य मार्ग होने के कारण इसका धार्मिक महत्व है। उन्होंने इस मार्ग को आस्था पथ घोषित करने व गुरु गोरक्षनाथ मंदिर स्थित प्राचीन राजा भरतरी गुफा के धार्मिक महत्व को देखते हुए पोस्ट ऑफिस पर मां गंगा द्वार व मनसा देवी ट्रॉली मार्ग के बाहर राजा भरतरी द्वार का निर्माण करने की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा व शहर व्यापार मंडल संयोजक अरुण राघव ने कहा कि पॉड टैक्सी से हरिद्वार का व्यापार चौपट हो जाएगा। बैठक में नवीन सेंस, गोपालप्रधान, मदन गोपाल तलवार, धर्मेंद्र, नवीन अग्रवाल, महेश माहेश्वरी, संजय अरोड़ा, अनिल सिंघल, मनोज चौहान, गौरव सचदेवा आदि मौजूद रहे।