फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Open University attracts 1,507 new students

Haridwar News: मुक्त विवि में बढ़ा रुझान, 1507 नए छात्रों ने लिया प्रवेश

Mon, 16 Feb 2026 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Open University attracts 1,507 new students
उत्तराखंड मुक्त विवि के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। नियमित रूप में कक्षा कक्ष में उपस्थिति की बाध्यता नहीं होने से नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दूरस्थ शिक्षा वरदान साबित हो रही है। जनवरी माह में शुरू हुई शरदकालीन प्रवेश प्रक्रिया के तहत अब तक 1507 छात्र प्रवेश ले चुके हैं जबकि 20 फरवरी अंतिम तिथि है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि विवि के हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से 21 अध्ययन केंद्र संबद्ध है जिनमें प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसके तहत स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों में छात्र ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। केंद्र प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि एक जनवरी से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ है जिसमें स्थानीय छात्रों के अलावा यूपी और अन्य प्रदेशों के छात्र भी आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुक्त विवि में प्रवेश लेने के लिए छात्रों का रुझान बढ़ रहा है। विवि में सभी प्रकार के विषयों में यूजी और पीजी की सुविधा है। उन्होंने बताया कि अब तक 1507 तक छात्रों ने प्रवेश लिया है। 20 फरवरी तक प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed