फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Open counters in railway stations and bus stands on the day of examinations: Sandhu

परीक्षाओं के दिन रेलवे एवं बस अड्डे में खोलें काउंटर: संधु

Sun, 06 Mar 2022 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Open counters in railway stations and bus stands on the day of examinations: Sandhu
हरिद्वार लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन एवं परिसर स्थित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव ड? - फोटो : HARIDWAR
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने रविवार को हरिद्वार लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन एवं परिसर स्थित अन्य ब्लॉकों का औचक निरीक्षण किया। आयोग के निर्माण और नवीनीकरण कार्यों का अनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन परीक्षा कराई जाती हैं, उस दिन रेलवे स्टेशन और बस अड्डे में काउंटर खोले जाएं। ताकि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने और परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने निरीक्षण के बाद आयोग के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की। लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने आयोग में कराए जाने वाले कार्यों, सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक के लिए टाईप-पांच ए और बी के दो आवास, टाईप-3 के दो ब्लॉक (12 आवास), टाइप-4 का एक ब्लॉक (4 आवास), पुरानी लाइब्रेरी को तोड़कर भूतल पर पार्किंग एवं प्रथम तल पर दो सदस्यों एवं उनके स्टॉफ के लिए कार्यालय बनाए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा भवन के चतुर्थ तल स्थित बड़े हॉल को विभाजित कर परीक्षा एवं सेवा अनुभाग के लिए आधुनिक कार्यालय बनाने, आवासीय परिसर में कम्युनिटी हॉल का निर्माण, अध्यक्ष एवं चार सदस्यों के कार्यालय कक्ष, सेमिनार कक्ष का नवीनीकरण, मुख्य मार्ग एवं आयोग कार्यालय के विभिन्न स्थानों पर संकेत चिह्न लगाने, आयोग परिसर का लैंड स्केपिंग करने, अतिथि गृह का नवीनीकरण, परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, आधुनिक तकनीक से युक्त प्रवेश द्वार बनाने, आयोग कार्यालय में वाईफाई जोन स्थापित करने, नव निर्मित पुस्तकालय भवन में ऑडियो, विजुअल, मल्टी मीडिया हॉल कम आडिटोरियम निर्मित करने की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा सहित पुलिस, प्रशासन एवं लोक सेवा आयोग के अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्य सचिव का जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने डामकोठी में स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed