फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Only those who do good deeds go to Vaikuntha: Jagadguru

सद्कर्म करने वाले ही बैकुंंठ जाते हैं : जगद्गुरु

Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Only those who do good deeds go to Vaikuntha: Jagadguru
श्यामपुर। श्यामपुर स्थित श्याम बैकुंठ धाम में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि सद्कर्म करने वाले ही बैकुंंठ जाते हैं, पाप करने वाले व्यक्ति यमराज तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि संसार को पाप को बताना चाहिए। पुण्य कर्म के लिए किसी को बताना नहीं होता है।
विज्ञापन

जगद्गुरु ने पहलगाम की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि समूचा राष्ट्र आज देश की राजनैतिक इच्छाशक्ति को देख रहा है। कहा कि यदि ऐसे समय में राष्ट्र की शक्तियों का परिचय नहीं दिया गया तो निश्चित तौर पर इससे जग हंसाई होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने सनातन संस्कृत और राम कृष्ण को बताया तो वह है सनातन धर्म। इसके सद्ग्रंथ वेद, पुराण और शास्त्र है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी इस महान राष्ट्र ने नैतिकता को अपनाया और हमलों का जवाब नहीं दे रहा है तो यह निश्चित तौर पर वसुधैव कुटंबकम की अवधारणा की देन है। उन्होंने कहा कि आज समूचे विश्व से लोग भारत से अपेक्षा कर रहे हैं। यह भी राम कृष्ण की धरती होने की देन है।
विज्ञापन

जगद्गुरु ने कहा कि राम और कृष्ण का देश है। बाबा तुलसी ने भी इसे अपने महान ग्रंथ राम चरित मानस में स्पष्ट कर दिया है कि जो राम से विमुख हुआ तो उसके विनाश भी सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि गति है तो रति है अन्यथा बाल्यकाल में राजनीति करने वालों को इससे सबक लेना चाहिए। उन्होंने यह कटाक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर भी कहा। कहा कि ब्रिटेन से राम की शिक्षा नहीं मिल सकती है। आज ब्रिटेन राम और रामायण के साथ भारत को जानने के लिए स्वयं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed