फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Only six out of 32 complaints disposed of

तहसील दिवस में 32 शिकायतें, मात्र छह का निस्तारण

Tue, 07 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Only six out of 32 complaints disposed of
तहसील दिवस पर व्यापारियों की समस्याओं को सुनते डीएम । - फोटो : HARIDWAR
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस पर 32 शिकायतों में से केवल छह का मौके पर निपटारा किया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइट नहीं होने की शिकायत की। कहा कि रात्रि में चलना मुश्किल होता है। चोरी और झपटामारी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों ने जगह-जगह सीवर के मेनहोल खुले होने की शिकायत भी उठाई। जिलाधिकारी ने ऊर्जा निगम और नगर निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। गौरादेवी योजना में आवेदन करने वाली युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर योजना का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पथरी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसएसपी योगेंद्र कुमार, सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, एसडीएम पूरण सिंह राणा, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, सीओ सिटी अभय सिंह, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed