{"_id":"580506714f1c1bf132702d3a","slug":"only-bjp-rally-against-the-legislator-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फिर निकाली विधायक के खिलाफ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फिर निकाली विधायक के खिलाफ रैली
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं का असंतोष थम नहीं रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अर्जुन चौहान के नेतृत्व में वाहन रैली निकालकर एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की मांग को लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया। कहा कि इस बार कार्यकर्ता बाहरी प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के कार्यकर्ता फेरुपुर में एकत्रित होने के बाद रैली की शक्ल में जगजीतपुर, कटारपुर, मिस्सरपुर धनपुरा, घिस्सुपुरा, जियापोता आदि कई गांवों से होकर गुजरे। इस दौरान अर्जुुन सिंह चौहान ने कहा कि विधायक ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। यही वजह है कि लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। डा. हरीश चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्रिलोक चौहान ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से पार्टी कमजोर हो जाएगी। इस बार स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही टिकट देने के लिए हाईकमान को मजबूर किया जाएगा। रैली में आदित्य कुमार, संजय सैनी, बाबूराम सैनी, पवन सैनी, रमेश बगियाल, कमलेश, राजीव चौहान, बिजेंद्र, बलराम, बलवीर, दीपक कश्यप, ओमप्रकाश, प्रीतम पाल, वीरपाल, चैन सैनी, राहुल, तेज सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विधायक पर अपनों ने लगाए उपेक्षा के आरोप
एक बार फिर अपनों ने ही विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बैठक कर रोष जताया।
सलेमपुर गांव में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के की बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋषिपाल सिंह ने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान को कार्यकर्ताओं को भी हिसाब देना चाहिए। उन्होंने विधायक पदयात्रा कर राज्य सरकार से किसाब मांग है, लेकिन उन्हें स्वयं भी कार्यकर्ताओं को पांच साल का हिसाब देना चाहिए। ऋषिपाल ने कहा कि जिन लोगों ने चुनाव के समय आदेश चौहान को जीताने में अहम भूमिका निभाई, उन्हें वे अब भुला चुके हैं। कहा कि विधायक कुछ जनाधार विहीन नेताओं से घिरे हैं। कहा कि विधायक सिर्फ अपनी बिरादरी के लोगों को तरजीह दे रहे है। ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पहले विधायक को अपने पुराने साथियों को हिसाब देना चाहिए, उसके बाद जनता के बीच जाना चाहिए। बैठक में पूर्व ग्राम अध्यक्ष सतीश कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य मेघराज सिंह, पल्टूराम, जोनी कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, रघुवीर सिंह, फतेह सिंह, सोनू कुमार, बलेशर, जगपाल सिंह, अशोक कुमार, मुकेश कुमारआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन