फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Only a journalist shows the right direction to the society: Khanduri

एक पत्रकार ही समाज को सही दिशा दिखाता है: खंडूरी

Tue, 17 May 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Only a journalist shows the right direction to the society: Khanduri
विश्व संवाद केंद्र की ओर से प्रेस क्लब सभागार में देवर्षि नारद जयंती समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि नारद मुनि पत्रकारिता के आदर्श थे। नारद मुनि को सृष्टि का पहला पत्रकार कहा जाता है। जो अपना काम लगन, ईमानदारी के साथ करते थे। हमारे वेद और पुराणों में नारद जी का योगदान है।
विज्ञापन

ऋतु खंडूरी ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के कामकाज पर नजर रखने के लिए मीडिया को चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है। मीडिया सामान्य जन के जीवन का अविभाज्य अंग बन चुका है। एक पत्रकार ही समाज को सही दिशा दिखाता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य सच्ची खबर देना है। यही पत्रकार का धर्म है। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत शुक्ल ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलावों के लिए मीडिया के साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वयं आमजन को भी प्रयास करने होंगे। अध्यक्षता केयर नर्सिंग कॉलेज की निदेशक डॉ. प्रीत शिखा शर्मा ने की। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण कुमार झा, महासचिव अश्विनी अरोड़ा, सचिव सुनील पाल का पटका पहना सम्मानित किया। संघ के नगर प्रचार प्रमुख अमित शर्मा, ललितेंद्रनाथ, देवेश वशिष्ठ, संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, तेलगांना प्रदेश के प्रांत प्रचार प्रमुख अमरनाथ, रोहिताश कुंवर, चिरजीवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed