फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Online shopping was expensive, one lakh was blown

ऑनलाइन खरीदारी पड़ी महंगी, एक लाख उड़ाए

Thu, 09 Dec 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Online shopping was expensive, one lakh was blown
ऑनलाइन शापिंग साइट से खरीदारी करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसके खाते से ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक भेल सेक्टर तीन निवासी डॉ. आईएम सिंघल ने साइबर क्राइम थाना देहरादून में शिकायत देकर बताया कि 29 नवंबर को उनके परिवार के सदस्य ऑनलाइन शापिंग वेबसाइट से कुछ सामान खरीदना चाहते थे। खरीददारी करते हुए वेबसाइट का खाता सक्रिय दिख रहा था। लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद फिर से अगली सुबह भुगतान किया तो खाता निष्क्रिय दिखा रहा था। जिसके बाद एमआई सिंघल ने ऑनलाइन कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। उसकी मोहित शर्मा से बात हुई और मोहित ने बताया कि सीनियर अधिकारी ने खाता सक्रिय करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डा. सिंघल के मुताबिक मोहित शर्मा के बताए एक एप को उन्होंने डाउनलोड किया। शाम को उनके खाते से एक बार में 98,370 रुपये और दूसरी बार में 1499 रुपये निकल गए। आईएम सिंघल ने बैंक से संपर्क कर धोखाधड़ी होने की जानकारी दी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। जहां से घटनास्थल रानीपुर कोतवाली क्षेत्र होने के कारण मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed