फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Online in papers and long lines on the ground

कागजों में सुविधा ऑनलाइन, लेकिन धक्के खाते हैं लोग

Fri, 13 May 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Online in papers and long lines on the ground
नगर निगम में जनता को मिलने वाली कई सुविधाएं ऑनलाइन जरूर हो गई हैं, लेकिन लोगों को दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था महज खानापूर्ति बनकर रह गई। ऑनलाइन ठप है। गृहकर और नामांतरण के लिए लोगों को मैनुअल प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। जबकि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन ऑनलाइन करने की व्यवस्था तो है, पर बाहर से आवेदन करने निगम की साइट पर प्राप्त ही नहीं होते। जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में लोग नगर निगम कार्यालय में धक्के खाने को मजबूूर हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में करीब दो साल पहले गृहकर और नामांतरण का सिस्टम ऑनलाइन शुरू कर दिया गया था। गृहकर जमा करने से लेकर नामांतरण की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होने से लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर न काटने की बात से राहत मिली थी। लेकिन, दो साल में के अंदर भी ये व्यवस्था केवल दस्तावेजों तक ही सीमित है। हां, इतना जरूर है कि गृहकर जमा करने के साथ ही कई प्रक्रिया पूरी करते हुए ऑनलाइन दर्ज की जा रही हैं। लेकिन, लोगों के घर बैठे टैक्स जमा कराने की सुविधा धरातल पर न उतरने से आज भी लोगों को निगम कार्यालय ही आना पड़ता है।
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पंजीकरण के आवेदन के करने लिए ऑनलाइन साइट तो चालू की गई है। जिससे कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन, बाहर से आवेदन करने पर निगम कार्यालय की साइट पर आवेदन नहीं दिखते हैं। ऐसे में बाहर से आवेदन करने वालों के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। जिससे ऑनलाइन व्यवस्था केवल खानापूर्ति साबित हो रही है। लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से लगा था कि अब घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर कार्य करा सकेंगे। लेकिन नामांतरण की प्रक्रिया के लिए नगर निगम ही जाना पड़ा। ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

- मोनिका
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन के लिए आज भी लाइन में लगना पड़ता है। कई शहरों में ये व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है। लेकिन यहां घंटों लाइन में लगकर मैनुअल तरीके से ही प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
- प्रशांत शर्मा
जनता के लिए धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ऑनलाइन सुविधाएं पूरी तरह से लागू कराई जाएंगी। जो कुछ कमियां हैं उन्हें दूर कराया जाएगा।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed