{"_id":"57279be54f1c1be9645cd43f","slug":"one-woman-from-the-wrong-doings-of-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वन आरक्षी से की गलत हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वन आरक्षी से की गलत हरकत
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 02 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पुरानी जान पहचान के चलते देहरादून के एक युवक ने एक महिला वन आरक्षी के साथ उसी के ही कार्यालय में घुसकर गलत हरकत कर दी। महिला कर्मचारी के शोर मचाने पर एकत्र हुए सहकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
घटना एक वन कार्यालय की है। वन आरक्षी के तौर पर कार्यरत महिला अपनी ड्यूटी पर थी। इसी बीच एक परिचित कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला कर्मचारी को सुनसान स्थान पर चलने का दबाव बनाया लेकिन वो नहीं मानी। काफी देर तक जब वो जिद्द करता रहा तब महिला कर्मचारी ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर एकत्र हुए सहकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला का पत्नी भी वन कार्यालय पहुंचा। गुस्साये सहकर्मियों ने आरोपी की धुनाई कर दी। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। जैसे तैसे आरोपी को छुड़ाकर कोतवाली लाया गया। नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी महिपाल सिंह रावत पुत्र बहादर सिंह रावत निवासी गांव अठूरवाला भानियावाला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का टिहरी मुख्य शहर में होटल है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन