{"_id":"bd30f6dca24f885c08fe2b70a45135f5","slug":"one-dead-in-road-accident-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। बिंडूखड़क निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र जगपाल (35) गांव के ही अपने साथी संजय कुमार के साथ फैक्ट्रियों में ठेकेदारी का काम करता था। शुक्रवार की रात में दोनों आल्टो कार से हरिद्वार से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
बताया गया कि इमलीखेड़ा मार्ग पर ग्राम कलाहटी के निकट अचानक सामने से आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन से कार टकरा गई। टक्कर लगने पर गंभीर रूप से घायलों की चीख-पुकार सुनकर पास के होटल कर्मचारी एवं राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। इन्होंने घायलों को कार से निकाल सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर नरेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संजय कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर देहरादून हाईवे पर खुब्बनपुर के निकट टेंपो एवं ट्रक की टक्कर में टेंपो चालक फैजान निवासी गंदेवड़ा जिला सहारनपुर यूपी एवं एक अन्य सवारी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस ने रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने टेंपो एवं ट्रक को कब्जे में ले लिया है।