फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   On reaching Haridwar, he welcomed the concerned Patra

हरिद्वार पहुंचने पर किया संबित पात्रा का स्वागत

Tue, 22 Oct 2019 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
On reaching Haridwar, he welcomed the concerned Patra
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को हरकी पैड़ी की तस्वीर भेंट करते भाजपा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का सोमवार की शाम हरिद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ऋषिकेश से लौटते समय कुछ देर के लिए संबित पात्रा हरिद्वार दिल्ली बाईपास स्थित भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि के होटल में रुके। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया साथ ही उन्हें हरकी पैड़ी की फोटो भी स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई। इस दौरान संबित पात्रा ने प्रदेश के राजनीतिक हालात पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कुछ देर रुकने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। उज्ज्वल पंडित के अलावा वीरेंद्र पुंडीर, नवनीत राजपूत, चिन्मय पंडित और वात्सल्य वासु इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed