{"_id":"627e75fbc4acc97f5705fd8a","slug":"now-traders-will-be-able-to-send-parcels-up-to-35-kg-from-post-offices-haridwar-news-drn411622967","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघरों से 35 किलो तक के पार्सल भेज सकेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघरों से 35 किलो तक के पार्सल भेज सकेंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे पार्सल व्यवसाय को डाक विभाग के साथ मिलकर और मजबूत बनाने की योजना पर कार्य कर रहा है। जिससे देश में किसी भी डाकघर के माध्यम से रेल पार्सल की बुकिंग और संग्रह को सक्षम बनाया जा सके। इस योजना के तहत व्यापारियों को अब अपना 20 से 35 किलो का पार्सल भेजने के लिए रेलवे स्टेशन पर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डाकघरों के माध्यम से ही व्यापारी अपना पार्सल भेज सकेेंगे।
वर्तमान में रेलवे पार्सल केवल रेलवे स्टेशनों पर बुक किए जा सकते हैं। रेलवे पार्सल सेवा लोगों को छोटी-छोटी खेप भेजने की अनुमति देती है, जिसमें फल, बिजली के सामान, दोपहिया वाहन और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं, जिन्हें आमतौर पर यात्री ट्रेनों में पार्सल वैगन में ले जाया जाता है। व्यापारियों व आमजन की सुविधा के लिए रेलवे ने अब डाकघर के साथ मिलकर नई पहल की गई है। इसी के तहत रेलवे अपने पार्सल व्यवसाय को डाकघरों के माध्यम से करना शुरू कर दिया है। अब नई योजना के तहत 35 किलो से अधिक के पार्सल को अब डाकघर से बुक किया जा रहा है। डाकघरों में बुकिंग की सुविधा शुरू होने व्यापारियों को अधिक राहत मिली है। इसके पहले डाकघर से 20 किलो तक के ही पार्सल डाकघर से बुक किए जाते थे। सिटी पोस्टमास्टर उम्मेद सिंह रावत का कहना है कि डाकघरों में शुरू हुई सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। व्यापारियों को रेलवे पार्सल विभाग का चक्कर नहीं लगाना होगा।