{"_id":"618695a354e5d407617cbe1f","slug":"now-exercise-along-with-sports-in-sports-stadium-haridwar-news-drn3953594156","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खेल के साथ व्यायाम भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खेल के साथ व्यायाम भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खेलों के साथ खिलाड़ियों को व्यायाम करने की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला योजना से 24 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। आधुनिक जिम तैयार करने की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को दी गई है।
रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को हॉकी, फुटबाल, बैडमिंटन का नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है। खिलाड़ियों को कसरत की जरूरत पड़ती है। इसके अभ्यास के लिए यहां कोई जिम नहीं था। इसको देखते हुए जिला योजना से स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन इंडोर हॉल में आधुनिक जिम बनाने के लिए 24 लाख रुपये का बजट जारी किया। बजट से जिम तैयार करने के लिए रबड़ का फर्श और छत बनाई जानी है। इसके साथ ही आधुनिक मशीनें भी लगाई जानी है।
ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामजी लाल ने बताया कि जिम में व्यायाम के लिए मशीनों के लिए टेंडर मांग गए हैं। टेंडर पड़ते ही आधुनिक जिम को बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि नए साल से खिलाड़ियों को जिम की सुविधा मिलने शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल का कहना है कि फिलहाल स्टेडियम में नियमित रूप से खेलों का प्रशिक्षण लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के ही जिम का प्रयोग करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इससे खिलाड़ियों को अपने खेल से संबंधित व्यायाम करने का अवसर मिल सकेगा।