{"_id":"62bf36399caeb61dbb6f402d","slug":"now-44-seats-of-district-panchayat-in-haridwar-haridwar-news-drn4160911129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पंचायत चुनाव को जारी किया अंतिम परिसीमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पंचायत चुनाव को जारी किया अंतिम परिसीमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बृहस्पतिवार रात डीएम ने पंचायत चुनाव के लिए जिला और क्षेत्र पंचायत का दोबारा से अंतिम परिसीमन जारी कर दिया। अब चुुनाव के लिए आरक्षण की बारी है। जिस पर ग्रामीणों की निगाहें लगी हुई हैं। उधर, नए परिसीमन में जिला पंचायत की 44 और क्षेत्र पंचायत की 221 सीटें निर्धारित की गई हैं। जिला पंचायत की तीन सीटें कम हुई हैं।
करीब सवा साल पहले ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद से अभी तक पंचायत चुनाव नहीं कराए गए हैं। हालांकि, कई बार पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें लगभग एक साल पहले परिसीमन भी पूरा कर लिया गया था। बावजूद इसके पंचायत चुनाव नहीं हो सके।
कभी कोरोना संक्रमण तो कभी नई नगर पंचायत गठन को लेकर पंचायत चुनाव टलते रहे। जबकि ग्रामीण लगातार पंचायत चुनाव की मांग करते रहे। ग्रामीणों की ओर से चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। जिससे फिर से शुरू हुई पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में 23 जून को जिला और क्षेत्र पंचायत सीटों का परिसीमन करने के लिए अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया था। अनंतिम सूची पर 24 व 25 जून को ग्रामीणों ने आपत्तियों दर्ज कराई थीं। जिनकी सुनवाई 27 और 28 जून को विकास भवन के सभागार में डीएम ने सुनवाई कर उनका निस्तारण और निरस्तीकरण किया। 30 जून की रात में डीएम विनय शंकर पांडेय ने परिसीमन की अंतिम सूची जारी कर दी। जिसमें जिले में इस बार जिला पंचायत की 44 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में हुए चुनाव में यह 47 थीं। वहीं, एक साल पहले हुए परिसीमन में 45 सीटें निर्धारित की गई थीं। लेकिन नौ ग्राम पंचायतों को जोड़कर नई नगर पंचायत बनाने से तीन सीटें कम हो गई हैं। जबकि क्षेत्र पंचायत की सीटें 221 बनाई गई हैं। जिसमें रुड़की, भगवानपुर, नारसन, लक्सर और बहादराबाद ब्लॉक में 40-40 सीटें और खानपुर में 21 सीटें बनाई गई हैं। जो पिछले परिसीमन के जितनी ही हैं।
-----------
रुड़की, नारसन, भगवानपुर में अधिक परिवर्तन
हरिद्वार। अंतिम परिसीमन में रुड़की, नारसन और भगवापुर क्षेत्र में ज्यादा परिर्वतन हुआ है। दरअसल, इन ब्लॉकों से जिला पंचायत की सीटों पर अनंतिम परिसीमन पर अधिक आपत्तियां आई भी थीं और उन्हें निस्तारण के लिए स्वीकार भी किया गया था। जिससे यहां जिला पंचायत की सीटों में अनंतिम परिसीमन में अधिक बदलाव करके अंतिम सूूची जारी की गई है। हालांकि, बहादराबदाद, लक्सर और खानपुर ब्लॉक की सीटों में आंशिक बदलाव किया गया है।
------------
अगले सप्ताह आरक्षण शुरू होने की उम्मीद
- क्षेत्र व जिला पंचायत का दोबारा भी परिसमन होने से अब आरक्षण होना बाकी रह गया है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह आरक्षण की भी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जो जुलाई माह में ही समाप्त कर ग्राम प्रधान, जिला पंचायत से लेकर सभी पदों पर आरक्षण निर्धारित कर दिया जाएगा।
---------
ग्राम पंचायतों का नहीं हुआ परिसीमन
- दोबारा हुए परिसीमन में केवल क्षेत्र व जिला पंचायत का परिसीमन हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत का परिसीमन नहीं किया गया है। जिससे ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान की सीटों पर चुनाव एक साल पहले हुए परिसीमन के आधार पर ही होगा।
--------------
बसंत कुमार