फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nourish Miss GGIC To Anjali Best All Rounder

नौरीश बनी मिस जीजीआईसी, अंजलि बेस्ट ऑल राउंडर

Fri, 04 Mar 2022 08:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
Nourish Miss GGIC To Anjali Best All Rounder
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को उल्लास पूर्ण वातावरण में शुभकामनाएं देकर विदाई दी। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कक्षा 11 की छात्राएं 2 वर्ष बाद कोई इतना बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के बाद काफी उत्साहित थीं। अन्य कार्यक्रमों के साथ विद्यालय की सालभर की प्रगति और प्रतिभा के आधार पर विभिन्न पुरस्कार भी दिए गए। संगीत के क्षेत्र में चारू, कला के क्षेत्र में आयशा सलमानी, गणित के क्षेत्र में बिपाशा, विज्ञान के क्षेत्र में कोमल, राष्ट्रीय सेवा योजना में महिमा व कक्षा 12 की ही अंजली बंगारी को ऑलराउंडर चुना गया। विदाई समारोह में विद्यालय में ब्यूटी विद ब्रेन का एक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नौरीश को मिस जीजीआईसी चुना गया। फर्स्ट रनर अप आंचल थापा और सेकेंड रनर अप उरूज रही। सानिया को मिस स्टाइलिश, शिवानी को मिस सर प्राइस, सना को मिस स्पार्कल चुना गया। अंजलि बंगारी ऑल राउंड बेस्ट चुनी गई। इन्हें पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन ज्योति नगर नगरकोटी व आकांक्षा ने सामूहिक रूप से किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम राणा, सीमा गुसाईं, शोभा, लता भट्ट, अंजना लखवारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed