फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No money in ATM

एटीएम में पैसा नहीं

Mon, 05 Dec 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 05 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर से लेकर कस्बों तक के एटीएम पूरी तरह से कैश लैस हो चुके हैं। एटीएम शोपीस होकर रह गई है। जनपद में 337 एटीएम दो घंटे में ही खाली हो गए। बैंकों में भी पर्याप्त राशि नहीं होने से जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यह स्थिति जारी रही तो दो-तीन में बैंक भी कैश लैस स्थिति में पहुंच जाएंगे। ऐसे में अब बैंक स्टाफ की परेशानी बढ़ने लगी है। लोगों को एक सप्ताह में देय 24 हजार की राशि भी नहीं मिल पा रही है।  

500 एवं 1000 नोट बंद होने के 27 दिन बाद भी हालात अभी तक नहीं सुधरे हैं। सरकार की घोषणा के अनुसार एक सप्ताह में 24 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं, लेकिन स्थिति यह है कि इतनी राशि भी नहीं मिल पा रही है। बैंक कर्मचारी शीघ्र स्थिति सुधारने का आश्वासन दे रहे हैं, बावजूद इसके हालात बदतर ही हो रहे हैं। पीएनबी और एसबीआई प्रतिदिन दस लाख रुपये तक ही भुगतान कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि सोमवार को स्थिति सुधर जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बैंक दो हजार से अधिक राशि नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन


पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के सर्किल सेक्रेटरी धीरज बिष्ट ने बताया कि एक शाखा को मात्र 8 से 10 लाख रुपये ही दिए जा रहे हैं। ऐसे में बैंक संचालित करना मुश्किल हो रहा है। उच्च अधिकारियों से मांग की जा रही है कि एटीएम सुचारु  रहें तो लोगों संतुष्ट रहेंगे। बताया कि कुछ एटीएम 500 रुपये के लिए तैयार किए जा रहे हैं। पीएनबी के मंडल प्रमुख कुलदीप शर्मा, उप मंडल प्रमुख एमडी पांडे ने बताया कि बैंकों की शाखाओं में केवल अपने ही खाताधारकों के साथ ही लेनदेन किया जा रहा है। बड़े लेनदेन वालों को सप्ताह में 20 हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों को नहीं मिल रही पर्याप्त मुद्रा
चलन मुद्रा सप्लाई नहीं हो पा रही है, बैंकों में पर्याप्त मुद्रा नहीं मिलने पर समस्या उठानी पड़ रही है। दिन मुश्किल से निकल पा रहा है। रुपये न मिलने से जनता आक्रोशित होने लगती है, जैसे-तैसे समझाकर संतुष्ट किया जा रहा है। आरबीआई से एटीएम सुचारु करने के साथ मुद्रा सप्लाई की मांग की गई है।
- केएस पॉल, लीड बैंक मैनेजर, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed