फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nine mango trees were cut, case filed against three

Haridwar News: आम के नौ पेड़ काटे, तीन पर केस

Sat, 30 Aug 2025 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nine mango trees were cut, case filed against three
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बाग मालिकों ने हरे आम के नौ पेड़ अवैध रूप से काट दिए। उद्यान विभाग के निरीक्षण में पेड़ों की जड़ें और कटे हुए अवशेष मिले। विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गढ़ गांव में पानी की टंकी के पास स्थित आम के बगीचे का है। उद्यान निरीक्षक मासूम अली ने पुलिस को बताया कि बाग मालिक अली नवाज, सरफराज, शाहनवाज और उम्रदराज ने ठेकेदार की मदद से बाग से आम के नौ हरे-भरे पेड़ कटवा दिए। इसका पता चलने पर वह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण करने पर पेड़ों की जड़े, कटे अवशेष मिले। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम-1976 का स्पष्ट उल्लंघन है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed