फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nilesh selected in world muay thai competition

गुरुकुल कांगड़ी के छात्र नीलेश का विश्व मुए थाई प्रतियोगिता में चयन

Sun, 21 Nov 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Nilesh selected in world muay thai competition
गुरुकुल कांगड़ी विवि के शारीरिक शिक्षा स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी का चयन विश्व मुए थाई चैंपियनशिप -2021 थाइलैंड के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आरकेएस डागर ने बताया कि मुए थाई एसोसिएशन इंडिया के महासचिव राम चौधरी द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार नीलेश जोशी पुरुष सीनियर वर्ग के-81 किलोग्राम भार वर्ग में देश की चुनौती पेश करेंगे। विश्व चैंपियनशिप में 104 से अधिक देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी विश्व खेल-2022 बर्मिंघम (यूएसए) में सीधे चयनित किए जाएगे। नीलेश जोशी विगत 13 सालों से एशियन कोच सतीश जोशी के निर्देशन में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। विवि के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव एवं एशियन कोच सतीश जोशी, वुशू की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी, नेशनल मार्शल आर्ट गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपनिदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट आदि ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed