{"_id":"5828ae5a4f1c1bc932b3bec5","slug":"newborn-found-near-press-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस क्लब भवन के पास मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेस क्लब भवन के पास मिला नवजात
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पेड़ के नीचे मिला नवजात
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रेस क्लब भवन के पास पीपल के पेड़ के नीचे एक नवजात लड़के को लावारिस छोड़ दिया गया। स्थानीय पुलिस ने नवजात को राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब सात बजे प्रेस क्लब भवन के पीछे रहने वाली महिला पूनम गुजर रही थी तभी उनकी नजर पीपल के पेड़ पर बने चबूतरे पर पड़ी। चबूतरे पर कुछ कपड़े पड़े हुए थे जब उसने कपड़े उठाकर देखा तो एक नवजात शिशु लिपटा हुआ था। वह नवजात लड़के को अपने घर ले गई। महिला के पति ने इस बाबत सूचना पुलिस सिटी कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मायापुर चौकी प्रभारी राकेश भट्ट पहुंच गए। पुलिस ने नवजात को सरकारी महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी के मुताबिक संभवत पैदा होने के कुछ घंटे बाद ही नवजात को लावारिस छोड़ा गया है। आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन