{"_id":"63dc890f3b23f33fa46c8e6f","slug":"new-office-bearers-of-youth-congress-learned-political-mantras-from-leaders-haridwar-news-c-5-1-drn1031-67667-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: यूथ कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, नए पदाधिकारियों ने नेताओं से सीखे राजनीतिक मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: यूथ कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, नए पदाधिकारियों ने नेताओं से सीखे राजनीतिक मंत्र
Fri, 03 Feb 2023 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:09 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि युवा कांग्रेस की सोच को लेकर जन-जन तक जाएं। सेवाभावी, रचनात्मक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाएं। जिससे कांग्रेस 2024 में सरकार बना सके।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का बृहस्पतिवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण गंगा स्वरूप आश्रम में शुरू हो गया। पहले दिन वरिष्ठ नेताओं ने यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों को राजनीतिक मंत्र दिया। कांग्रेस, भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के फर्क को समझाया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि युवा कांग्रेस की सोच को लेकर जन-जन तक जाएं। सेवाभावी, रचनात्मक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाएं। जिससे कांग्रेस 2024 में सरकार बना सके। उन्होंने कहा यूथ कांग्रेस को हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने अपने अनुभव युवा नेताओं से साझा किए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जबकि भाजपा धर्म की राजनीति करती है। संघ और भाजपा से देश में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कांग्रेस सत्य की राह पर है। जिससे कांग्रेस देश के हर नागरिक को सामान रूप से देखती है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि युवा पदाधिकारी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। जिससे आमजन को भाजपा की कथनी और करनी का अंतर साफ दिखाई दे सके। इस मौके पर कांग्रेस के यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अलावरू, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, सह प्रभारी भव्य चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सपताल ब्रह्मचारी, विधायक रवि बहादुर, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, कार्यक्रम कॉर्डिनेटर नितिन तेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्तराखंड को बना दिया पूरा नशेड़ी राज्य
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को पूरा नशेड़ी राज्य बना दिया है। जो कमी थी वह जहरीली शराब और नकली शराब का हब बनाकर पूरी कर दी है। इससे यह वर्ष 2023 तो बरबाद कर ही रहे हैं, 2024 में क्या करेंगे। भगवान जाने।
गुटबाजी खत्म करने का नहीं कोई मंत्र
पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि गुटबाजी खत्म करने के लिए युवाओं को देने वाला कोई मंत्र नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप दौड़ते रहिए। कारवां अपने आप बनता चला जाएगा। कांग्रेस में कोई गुट और गुटबाजी नहीं है। वैचारिक और सोच की भिन्नता जरूर है। पार्टी में स्वस्थ प्रतियोगिता चलती है और चलती रहनी चाहिए। जिसमें गुणी लोग अच्छा अनुसरण करेंगे। भाजपा जैसे लोग केवल कमजोरी दिखाएंगे। लेकिन काम करने वालों का अंदर बाहर विरोध करने वाले कहीं भी स्टैंड नहीं पाएंगे।