फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'My fragrance and sweetness have become my enemy'

‘मेरी खुशबू और मिठास ही बनी मेरी दुश्मन’

Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
'My fragrance and sweetness have become my enemy'
सरबती धान की खुशबू के साथ रसगुल्ला नाम से प्रचलित गन्ने की प्रजाति की मिठास ही उसकी दुश्मन बन गई है। हाथियों के झुंड को सरबती की खुशबू और गन्ने की मिठास जंगलों से खेतों की तरफ खींचकर ला रही है। हाथियों की झुंड रात के समय खेतोें में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की तमाम कोशिशों के बाद भी हाथियों के उत्पात पर रोक नहीं लग पा रही। परेशान किसानों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाकर हाथियों को खेतों की तरफ आने से रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद के पथरी क्षेत्र के किसान कई हेक्टेयर में सरबती धान की की खेती करते हैं। इन दिनों खेतों में सरबती और बासमती की फसल लहलहा रही है। फसल जब पकने को तैयार होती है तो उसकी खुशबू दूर तक फैलती है। सरबती और बासमती की फसल पकने लगी है और आसपास के इलाकों में उसकी खुशबू का अहसास किया सकता है। हाथियों को यही खुशबू जंगलों से खींचकर खेतों की तरफ ले आती है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को बिशनपुर, पुरानी कुंडी, रानीमाजरा, चांदपुर और कटारपुर गांवों के किसानों की गंगा किनारे के खेतों में हाथियों का झुंड घुस आया। हाथियों ने धान की सफल को खाने के साथ रौंद डाला। शनिवार सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए तो तब उनको इसका पता चला। किसान सुशील सैनी, मोहित सैनी, रामशरण, सुखदेव पाल, ब्रजपाल, राजपाल आदि का कहना है कि हाथियों ने कई बीघा धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में गन्ने की 038 और 039 प्रजाति की फसल उगाई जाती है। इस प्रजाति के गन्ने के पौधे का छिलका हल्का और ज्यादा मिठास वाला होता है। इसलिए हाथी इसे ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों गन्ने की फसल भी लगभग तैयार हो चुकी है और हाथी चट कर रहे हैं। गन्ना किसानों का कहना है कि वह पहले से ही बकाया नहीं मिलने और बिजली कटौती से सिंचाई करने के लिए तेल का खर्चा बढ़ने से परेशान हैं। अब रही सही कसर हाथी पूरी कर रहे हैं।

वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि इन दिनों हाथी खेतों की ओर आकर नुकसान कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचकर हाथियों को खेतों से जंगलों की तरफ भगाते हैं। उनका कहना है कि नुकसान का आंकलन करके किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed