फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Municipal Corporation's bank accounts frozen, Additional Secretary will investigate

Haridwar News: नगर निगम के बैंक खाते फ्रीज, अपर सचिव करेंगे जांच

Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's bank accounts frozen, Additional Secretary will investigate
हरिद्वार। नगर निगम प्रशासक की ओर से अब जब भूमि खरीद मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच बैठा दी है तो स्थानीय स्तर से भी प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जहां नगर निगम के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं, वहीं खातों में जमा धन और उसके निकासी आदि के दस्तावेज भी सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर में गुपचुप तरीके से लोग एक-दूसरे से बात करते नजर आए। पूरी जांच की कमान हरिद्वार में उप जिलाधिकारी रह चुके अपर सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान को मिली है। इसको लेकर नगर के अधिकारी और कर्मचारी भी किसी के सवालों का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रकरण में माना जा रहा है कि नगर आयुक्त वरुण चौधरी पर लगे आरोपों में कई अन्य चेहरे भी हैं, जो जांच के दायरे में है। हालांकि भूमि खरीद में खर्च किए गए रुपये, खाते में शेष बची धनराशि और विक्रेताओं को मिले रुपये आदि की विधिवत जांच में समय लगेगा। बताया जा रहा है कि भूमि विक्रेताओं के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed