फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Municipal corporation engaged in improving ranking

हरिद्वार में होंगे स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर

Tue, 07 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation engaged in improving ranking
देशभर में नगर निगम हरिद्वार स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में उम्दा मुकाम हासिल करने के लिए अभी से तैयारी जुट गया है। इस बार निगम की कोशिश देश में टॉप-100 में जगह बनाने की है। जिसके लिए निगम प्रशासन शहर में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर जल्द घोषित करने जा रहा है। इसमें धार्मिक और खेल क्षेत्र से दो लोगों को नामित किया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम हरिद्वार का देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण में अभी 285वां स्थान है। जबकि, वह राज्य के छह नगर निगमों में पांचवें नंबर पर है। साफ-सफाई के इंतजामों को मुकम्मल कर देश में रैकिंग को बेहतर करने के लिए निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी शुरूआत नगर निगम धार्मिक क्षेत्र से जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और खेल से टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार वंदना कटारिया को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह के मुताबिक स्वच्छता के क्षेत्र में हरिद्वार को बेहतर स्थान दिलाने के लिए निगम स्तर पर हर मुमकिन कोशिश जा रही है।
कूड़ा निस्तारण प्लांट होगा चालू
नगर निगम का सराय स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट अब विधिवत ढंग से चालू होगा। अभी तक नगर निगम की टीम ही प्लांट में कूड़ा निस्तारित कर रही है। जिम्मेदार एजेंसी के कामकाज में कमी को देखते हुए नंवबर 2020 से कूड़ा निस्तारण जिम्मा निगम प्रशासन ने ही संभाल रखा है। अब निगम ने टेंडर कॉल कूड़े को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई के इंतजामों को बेहतर किया जा रहा है। इसमें कूड़ा निस्तारण प्लांट का काम नई एजेंसी को देना भी शामिल है। स्वच्छता सर्वेक्षण में छह कैटेगिरी में ब्रांड एंबेसडर को भी चुना जाना है, जिसके लिए स्वामी अवधेशानंद गिरि और हॉक स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है।
- अनीता शर्मा, मेयर, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed