{"_id":"5dadf8b68ebc3e93cd66c9ba","slug":"municipal-corporation-encircled-for-vending-zone-haridwar-news-drn3236330134","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिंग जोन के लिए किया नगर निगम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडिंग जोन के लिए किया नगर निगम का घेराव
विज्ञापन
नगर निगम में मांगों को लेकर सभा करते लघु व्यापारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु व्यापार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को लघु व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर हरिद्वार नगर निगम का घेराव किया। वे देहरादून की तरह हरिद्वार में भी वेंडिंग जोन बनाने और राज्य में फेरी नीति लागू करने की मांग कर रहे थे। नगर आयुक्त कर अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा गया।
सोमवार को प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी देहरादून में प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जोन का उद्घाटन किया, लेकिन हरिद्वार नगर निगम द्वारा पहले से प्रस्तावित 14 वेंडिंग जोनों में अब तक किसी भी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर) लघु व्यापारियों को स्थापित नहीं किया गया है। यह उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में यदि फेरी समिति की बैठक बुलाकर लघु व्यापारियों की समस्या का निदान नहीं किया गया तो नगर निगम प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंतदीप पार्किंग, दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग व अन्य पार्किंग, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, हरकी पैड़ी, मांस देवी रोपवे, चंडी देवी रोपवे इत्यादि स्थलों के 50 मीटर की दूरी पर छोटे रूप में वेंडिंग जोन बनाये जाएं ताकि कुंभ मेला 2021 से पहले सभी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) को राज्य फेरी नीति सरकार के संरक्षण में व्यवस्थित किया जा सके।
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, तासलीम अहमद, सतीश प्रजापति, जय भगवान, राजकुमार आदि ने भी विचार रखे। घेराव के दौरान लघु व्यापारियों में जय सिंह बिष्ट, धर्मपाल कश्यप, ठाकुर कुंदन सिंह, असीम जोशी, रोहित सेठी, गौरव चौहान ओम प्रकाश कलियान, कपिल चौधरी, विजेंदर, बलवीर सिंह, विजय पाल, प्रमोद, तश्लीम, सत्य नारायण, दलित गुप्ता, हंसराज अरोड़ा, राजकुमार शंकर गोस्वामी रामेश्वरम, विजय कुमार सैनी, संजय सैनी, बाबुराम खुशीराम, सरदार अर्जित सिंह, विजन्द्र गौतम, मान सिंह, छोटेलाल, विजय, गीता देवी, आशा देवी, सरोज, अंजलि, आशा अरोड़ा, माला रावत, आशा नेगी, राजकुमारी, पुष्पा दास आदि भारी तादात में लघु व्यापारियों के संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।