{"_id":"67ddb22651f70c200303c93d","slug":"multipurpose-camps-will-be-organized-on-completion-of-three-years-of-the-government-haridwar-news-c-5-1-drn1031-646065-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सरकार के तीन साल पूरे होने पर लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सरकार के तीन साल पूरे होने पर लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
विज्ञापन
I
IIजिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य चिकित्सा एवं बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के आयोजन में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि 23 मार्च से 30 मार्च तक बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाए। 23 मार्च को 11 बजे ऋषिकुल ग्राउंड, 24 मार्च को नेहरू स्टेडियम रुड़की, 25 मार्च को सिंचाई विभाग ग्राउंड बाजूहेड़ी, 26 मार्च को देव फार्म मंगलौर रोड झबरेड़ा, सरदार फार्म हाउस बहादराबाद, 27 मार्च को अथर्व फार्म लिब्बरहेड़ी, युवराज पैलेस लक्सर, 28 मार्च को श्रीजी पैलेस मोहल्ला नील खुदाना ज्वालापुर, 29 मार्च को खेल स्टेडियम खानपुर, 30 मार्च को इंद्रप्रस्थ वेडिंग हॉल कटारपुर, आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर में बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजित किया जा रहा है। शिविरों के सफल आयोजन के लिए 33 नोडल अधिकारी और 20 सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।I