{"_id":"64d227b871bb7ed93a033da5","slug":"mud-caused-by-small-canal-water-entering-the-school-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-6496-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: छोटी नहर का पानी स्कूल में घुसने से हुआ किचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: छोटी नहर का पानी स्कूल में घुसने से हुआ किचड़
विज्ञापन
फोटो समाचार
लालढांग। मंगोलपुरा राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को दलदल से गुजरकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। सिंचाई की छोटी नहर का पानी स्कूल परिसर में घुसने से यह स्थिति बनी हुई है। इससे बच्चों का दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से नहरें ऊफान पर थीं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय व उच्च राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्कूल के बीच गहराई और विद्यालय की बाउंड्री टूटी होने की वजह से सिंचाई के लिए बनाई गई छोटी नहर का पानी विद्यालय में आ रहा था। जिससे विद्यालय में दलदल हो गया है। बीआरसी मुकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय में दलदल का समाधान करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से बजट की मांग की गई है। बजट मिलने पर स्कूल परिसर में मिट्टी से भराव करा दिया जाएगा। जिसके बाद बच्चों और अध्यापकों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद