{"_id":"dafce1ed4e60a33e3807471c913aa4d5","slug":"mps-demanded-the-resignation-of-nishank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निशंक से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निशंक से मांगा इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद पर झूठे वादे करने और केंद्र सरकार से अर्द्घकुंभ मेला बजट दिलाने में विफल होने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर में सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्रीकुंज ने कहा कि सांसद को जगाने के लिए कांग्रेस ने कई दिन पहले सांसद जगाओ यात्रा निकाली थी। जिसके चलते सांसद ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखा था। केंद्र सरकार की ओर से एक सप्ताह में अर्द्घकुंभ के लिए बजट मुहैया कराए जाने की बात कही थी। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद अभी तक सांसद अपना वादा पूरा नहीं कर सके। वादा नहीं निभाने वाले सांसद को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं। इसलिए उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष भारत तनेजा और तरुण नैय्यर ने कहा कि सांसद हरिद्वार के प्रति पूरी तरह निष्क्रिय है। इस अवसर पर हारुन अंसारी, तहसीन, आशीष गोस्वामी, मुर्सलीन, सुमित तिवारी, तीर्थपाल, राव फरमान, जितेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, प्रदीप पंत, बीना कपूर, संदीप कुमार, राजकुुमर, मनोज जाटव, पुनीत गोयल, उदयवीर चौहान, संदीप सैनी, अनुराग, सचिन, भोलादत्त, पद्मराम आनंद, काशीनाथ वर्मा और शिशुपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन