फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   More than half of the bars missing from the truck

ट्रक चालक लापता, रास्ते में खड़ा मिला ट्रक

Sun, 08 Aug 2021 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
More than half of the bars missing from the truck
हरिद्वार। फैक्टरी से सरिया भरकर चला ट्रक चालक गायब हो गया। ट्रक बहादराबाद में सीमेंट फैक्टरी के पास खड़ा मिला है। ट्रक से आधे से ज्यादा सरिया भी गायब था। पुलिस ने सरिया मंगवाने वाले व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुुताबिक यमुनानगर जगाधरी निवासी इकबाल अहमद ने मुकदमा दर्ज कराया है। इकबाल के मुताबिक जगन्नाथ मैटल इंडस्ट्रीज नाम से उसकी एजेंसी हैं। इकबाल अहम ने बहदराबाद की रुकमणी आयरन प्राइवेट लिमिटेड से चार अगस्त को ट्रक में 21 टन 80 किलो सरिया भरा था। ट्रक चालक शिवकुमार फैक्टरी से सरिया भरकर जगाधरी के लिए चला था, लेकिन नहीं पहुंचा। इकबाल अहमद ने सांई बाबा रोड लाइन बहादराबाद में ट्रांसपोर्ट मालिक से जानकारी ली तो पता चला कि ड्राइवर लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। जब इकबाल ने ट्रांसपोर्ट मालिक से ट्रक के ड्राइवर के लाइसेंस, आधार कार्ड के बारे में पूछताछ की तो कागज न होने की बात कहकर टाल दिया।
विज्ञापन

इकबाल ने बताया कि शनिवार की रात ट्रांसपोर्ट मालिक ने फोन कर बताया कि ट्रक अंबुजा फैक्टरी के पास मिला है। उसमें कुल पांच से छह टन ही सरिया है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और गायब ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed