{"_id":"5f15db358ebc3e639f71df30","slug":"mobile-phone-chatter-gang-revealed-22-mobile-phones-recovered-haridwar-news-drn35063937","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन झपटमार गैंग का खुलासा, 22 मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन झपटमार गैंग का खुलासा, 22 मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
झपटमार गैंग का खुलासा करते एसएसपी ।
- फोटो : HARIDWAR
रानीपुर एवं सिडकुल में सक्रिय मोबाइल झपटने वाले गैंग के चार सदस्यों को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से झपटे गए 22 मोबाइल और तीन बिना नंबर के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को नगद इनाम की घोषणा की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने सोमवार को रानीपुर कोतवाली की उपलब्धि मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ समय से राहगीरों से मोबाइल झपटने की घटनाएं घटित हो रही थी। गैंग की धरपकड़ के लिए गठित पुलिस टीम ने शिवालिक नगर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर चार युवक दबोच लिए। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में मोबाइल झपटने की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। उनकी निशानदेही पर झपटे गए विभिन्न कंपनियों के 22 मोबाइल बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि सभी मोबाइल रानीपुर एवं सिडकुल क्षेत्र में झपटे गए थे। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी भी बरामद हुई है। कुछ मोबाइल मालिकों को चिह्नित कर उन्हें सूचना दे दी है। जबकि 18 अन्य मोबाइल फोन के स्वामियों को चिह्नित करने की एक्सरसाइज चल रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के नाम पंकज और अमित कुमार पुत्र समंदरपाल निवासीगण ग्राम भक्तोंवाली माजरा झबरेड़ा, विवेक कुमार पुत्र राणा प्रताप निवासी ग्राम पूरणपुर रानीपुर एवं अंकुर पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम मुजाहिदपुर बुग्गावाला है। बताया कि लंबे समय से मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देने में जुटे थे। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर विजेंद्र दत्त डोभाल, कोतवाल योगेश सिंह देव मौजूद रहे।
कांग्रेसी नेता का भी झपटा था मोबाइल फोन
हरिद्वार। इसी गैंग ने चंद दिन पहले शिवालिक नगर में घर के पास टहल रहे कांग्रेसी नेता प्रमोद खारी का मोबाइल भी झपटा था। तेज रफ्तार में दोपहिया वाहन दौड़ाने में एक्सपर्ट यह आरोपी चंद सेकेंड में आंखों के सामने से ओझल हो जाते थे। दबी जुबां में पुलिस भी स्वीकार रही है कि इन्हें पकड़ना आसान नहीं था। यह घटना को अंजाम देकर गांव रोशनाबाद में अपने किराए के कमरे में छिप जाते थे। मोबाइल को भी यह औने पौने दाम में किसी भी राहगीर को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे।