फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Misbehaving with the girl by pretending to marry

हरिद्वार: शादी का झांसा देकर छात्रा से करता रहा दुष्कर्म

Fri, 25 Oct 2019 12:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Misbehaving with the girl by pretending to marry
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

एक छात्रा ने एक छात्र पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती हरिद्वार के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। करीब चार साल से उसका प्रेम प्रसंग अमित पुत्र बाबूराम निवासी गांव शांतरशाह से चला आ रहा था। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पूर्व छात्रा ने जब छात्र से शादी कर लेने का प्रस्ताव रखा, तब वह मुकर गया।
विज्ञापन


छात्रा के परिजन भी छात्र से मुलाकात करने उसके घर पहुंचे। उन्होंने भी छात्र को शादी के लिए मान मनौव्वल की, लेकिन छात्र ने शादी करने से दो टूक इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को छात्रा अपने परिजन के साथ बहादराबाद थाने पहुंच गई। छात्रा ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएससी का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed