{"_id":"61af74d74b235f205d390477","slug":"ministers-go-after-the-achievers-arvind-pandey-haridwar-news-drn3981111161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकाम पाने वालों के पीछे घूमते हैं मंत्री: अरविंद पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकाम पाने वालों के पीछे घूमते हैं मंत्री: अरविंद पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि राज्य में अब खेल प्रतिभाएं गुमनाम नहीं होंगी। ऐसी खेल नीति राज्य सरकार ने बनाई है कि सबको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। कहा यदि खेल में मुकाम पा लिया तो मेरा जैसा मंत्री भी आपके पीछे घूमेगा।
रोशनाबाद में करीब साढ़े 17 करोड़ की लागत से नव निर्मित वंदना कटारिया नेशनल सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, ढाई करोड़ से 40 बेड के हॉस्टल का लोकार्पण और 20 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास करने पहुंचे खेल मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने बेटियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह वंदना कटारिया से बड़ा नाम कमाकर वंदना को अपना असल सम्मान दें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वंदना कटारिया ने संघर्ष और मुसीबतों के बीच आज विश्व में अपना नाम कमाया है, वह मुसीबतें अब किसी भी खिलाड़ी को नहीं झेलनी पड़ेगी। क्योंकि राज्य सरकार ने खेल नीति बनाई है। जिसमें खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि से लेकर सरकारी नौकरी देने तक की व्यवस्था की गई है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि खेल नीति देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। इससे खिलाड़ी खेलों में भी अपना कॅरियर बना सकेंगे। खेल के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द और सद्भाव का माहौल भी बनता है। इसलिए बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर खेल निदेशक जीएस रावत, सहायक निदेशक सुनील डोभाल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, लव शर्मा, हरजीत सिंह, तेलूराम, नागेंद्र राणा, कमल प्रधान, आलोक, राधेश्याम, कैलाश भंडारी, रीता चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वंदना की मां को दिया पांच लाख का चेक
खेल मंत्री कार्यक्रम में पहुंची टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया की मां सौरण देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उन्हें पांच लाख रुपये की धनराशि का चेक और स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान महिला मंगल दलों को 14268 और युवक मंगल दलों को टीकाकरण में सहयोग करने पर 17960 रुपये के प्रोत्साहन राशि के चेक भी भेंट किए गए। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कार स्वरूप सम्मानित किया गया। मंत्री ने वरुण, आर दिनेश सिंह, सुमित, रामानंद सिंह, रविकांता सिंह, सचिन कुमार, राविंसन, पूजा, गौरव, फिलिप मैथ्यू(कोच) आदि खिलाड़ियों को भी उत्साह बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि के चेक भेंट किए।
विधायक की तारीफों के बांधे पुल
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने मंच से रानीपुर विधायक आदेश चौहान की तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि विधायक आदेश चौहान लगातार अपने क्षेत्र के विकास कार्य कर रहे हैं। यह सब विधायक की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इसलिए इस बार आदेश चौहान विधायक का नहीं, बल्कि सीधे मंत्री का चुनाव लडे़ंगे।