फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mining materials filling over capacity

क्षमता से ज्यादा भर रहे खनन सामग्री

Fri, 26 May 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 26 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 वन विकास निगम की ओर से श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में कराए जा रहे खनन में अनियमितताओं की सूचना पर एसडीएम मनीष कुमार सिंह छापेमार कार्रवाई की। छापेमार कार्रवाई के दौरान कई अनियमितता पाई गई। वाहनों में क्षमता से ज्यादा खनन सामग्री भरी जा रही थी। जबकि कागजों में उसमें कम दर्ज किया जा रहा था। एसडीएम ने चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति जिलाधिकारी से की है।


  एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तोल केंद्रों पर क्षमता से ज्यादा खनन सामग्री तोली जा रही थी। साथ ही जो रवने दिए जा रहे हैं उनमें खनन वाहनों के समय सीमा को लेकर भी पारदर्शिता नहीं मिली। कोटद्वार जाने वाले ट्रकों की आवाजाही का समय करीब आठ घंटे दर्शाया गया, जबकि कांगड़ी से कोई भी ट्रक दो घंटे में वहां पहुंच सकता है। इतने ही समय में वापसी हो जाती है। उन्होंने तोल केंद्र पर मौजूद वन विकस निगम के कर्मचारियों से पूरी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। एसडीएम ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed