फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mini India becomes Dharmanagari

मिनी भारत बन गई धर्मनगरी

Sat, 13 May 2017 10:59 PM IST
रतनमणी डोभाल हरिद्वार
रतनमणी डोभाल हरिद्वार Updated Sat, 13 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के दौरान इन दिनों धर्मनगरी मिनी भारत बन गई है। देश की विभिन्न संस्कृतियों तथा रंग-बिरंगी वेशभूषा वाले श्रद्धालुओं की भीड़ आकर्षण का केंद्र बन गई हैै। शनिवार को महाराष्ट्र से अन्ना हजारे के राणे गांव सिद्धि के पास पारनेर तालुका से करीब 150 श्रद्धालुओं का जत्था भी यहां पहुंचा है।
विज्ञापन


जब पीली कैप पहने शंकरपुरी आश्रम खड़खड़ी से यह जत्था जुलूस की शक्ल में हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड घाट पर गंगा स्नान तथा हरिद्वार दर्शन के लिए सड़क पर निकला तो शहरवासियों के साथ ही अन्य प्रदेशों से पहुंचे श्रद्धालु तीर्थयात्री भी खड़े होकर उन्हें निहारते रहे। काल भैरव मंदिर पारनेर अहमद नगर से ये श्रद्धालु मंदिर के पुजारी व सेठी महाराज के सानिध्य में धर्मनगरी पहुंचे हैं। खड़खड़ी से भजन-कीर्तन करते हुए पैदल जुलूस के साथ गंगा स्नान को हर की पैड़ी जाने वाले महाराष्ट्र के इन श्रद्धालुओं ने बताया कि तीन साल बाद चारधाम की यात्रा शुरू होने से वह बहुत खुश हैं। इसलिए इस बार वे भी अपने महाराज के सानिध्य में आए हैं। दो दिन हरिद्वार दर्शन के बाद उनके महाराज आगे की यात्रा तय करेंगे। महाराष्ट्र के अलावा राजस्थानी रंग-बिरंगी पगड़ी, घाघरा चोली पहने गुजराती यात्रियों, हेमकुंड जाने वाले पंजाब, बंगाल तथा हरियाणा आदि राज्यों के श्रद्धालु तीर्थयात्री भी बड़ी संख्या में धर्मनगरी में हैं। यात्रा सीजन में धर्मनगरी के मठ-मंदिरों, आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान के अनेक कार्यक्रमों की गूंज है।       
विज्ञापन

     
रजिस्ट्रेशन कराने पर भी नहीं मिल रहा गमन पत्र       
नगर निगम में चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन कराने वाले यात्रियों को परेशानी का सामाना करना पड़ा है। नगर निगम के यात्रा पंजीकरण कार्यालय के कर्मचारी विनोद कुमार ने बताया कि यहां रजिस्ट्रेशन कराने वाले यात्रियों को ऋषिकेश में रोटेशन वाले गमन पत्र नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ट्रेवल्स एजेंसी वाले भी चारधाम की बुकिंग कराने वाले यात्रियों को पंजीकरण कराने नहीं आ रहे हैं। नगर निगम ने शिवमूर्ति में चारधाम यात्रा पंजीकरण का कार्यालय खोला है। यहां चार दिन में दो एजेंसियों ने कार, बोलेरो से यात्रा पर जाने वाले लगभग 120 यात्रियों का पंजीकरण कराया है। बसों से जाने वाले यात्रियों को पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है। कारण यह है कि उन्हें रोटेशन वाले अपने यहां पंजीकरण कराए बिना गमन पत्र नहीं दे रहे हैं। यात्रा एजेंसी वालों का कहना है वे दो जगह रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे। नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए रोटेशन वालों बात की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed