फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mega Block: 10 trains will be canceled from June 1 to 5, many bridges will be repaired

Mega Block: एक से पांच जून तक 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई पुलों होगी मरम्मत 

Wed, 01 Jun 2022 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार 
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jun 2022 01:34 PM IST
सार

एक से पांच जून तक मुरादाबाद सहारनपुर के बीच पुलों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिस कारण से रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन
Mega Block: 10 trains will be canceled from June 1 to 5, many bridges will be repaired
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच रेलवे पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते एक से लेकर पांच जून तक 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक, सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच रेल ट्रैक पर बुंदकी और नगीना स्टेशन के आसपास कई पुलों की मरम्मत की जाएगी।  जिसके चलते एक से पांच जून तक मेगा ब्लॉक रहेगा। जिससे प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 अप ट्रेन एक, दो, पांच और छह जून को रद्द रहेगी।

विज्ञापन


वापसी में 14230 योगनगरी से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन एक जून,  देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12091 व 12092 एक्सप्रेस एक और पांच जून को रद्द रहेगी। जबकि प्रयागराज से सहारनपुर 14511 अप एक्सप्रेस ट्रेन दो और छह जून को रद्द रहेगी। सहारनपुर से प्रयागराज 14512 भी एक एवं पांच जून को नहीं चलेगी।  चंदौसी से हरिद्वार 04359 अप ट्रेन दो एवं छह जून को रद्द रहेगी। वापसी में हरिद्वार चंदौसी 04360 डाउन भी एक व पांच जून को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद-सहारनपुर बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04301 एवं 04302 ट्रेन का संचालन एक व पांच जून को निरस्त रहेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से पुलों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed