फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Medals won in First Sniper Shooting Championship

फर्स्ट स्नाइपर शूटिंग चैंपियनशिप में जीते मेडल

Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Medals won in First Sniper Shooting Championship
फर्स्ट स्नाइपर शूटिंग चैंपियनशिप में विजेता बने शिवम ढाका। - फोटो : HARIDWAR
खेल इंडिया ट्रस्ट की ओर से संचालित खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी हरिद्वार के निशानेबाजों ने फर्स्ट स्नाइपर शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 21 से 25 सितंबर तक देहरादून में आयोजित हुई। अकादमी के खिलाड़ियों ने चैंपियन ऑफ चैंपियन सहित कई मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन

अकादमी के कोच नितिन पाल ने बताया कि फर्स्ट स्नाइपर शूटिंग चैंपियनशिप में खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग अकादमी के शिवम ढाका ने 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन ऑफ चैंपियंस में प्रथम स्थान हासिल किया। विवेक तोमर और लक्ष्य पवार ने 10 मीटर एयर राइफल चैंपियन ऑफ चैंपियन में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल में शिवम ने स्वर्ण, अभिषेक पांडे ने रजत और आयुष चौहान ने कांस्य पदक जीता। 10 मीटर एयर राइफल में लक्ष्य पवार, पावनी गुप्ता, क्षितिज तोमर और श्रेयशी ने स्वर्ण पदक और विवेक तोमर, मृगांक शौर्य प्रताप सिंह ने रजत पदक जीता। ट्रस्ट के संस्थापक भगत सिंह तोमर ने पदक जीतने वाले निशानेबाजों का हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed