फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Meaning of spiritual life through renunciation: Dr. Pandya

त्याग से आध्यात्मिक जीवन की सार्थकता: डॉ पंड्या

Sat, 26 Oct 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Meaning of spiritual life through renunciation: Dr. Pandya
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि त्याग से ही आध्यात्मिक जीवन की सार्थकता है। इसमें जितनी त्याग की भावना है, वह उतना ही महान है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने त्याग को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं।
विज्ञापन

वे देसंविवि के मृत्युंजय सभागार में आयोजित गीतामृत की विशेष कक्षा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर हमें बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखों का त्याग करना चाहिए। इससे एक ओर धन की बर्बादी नहीं होगी। दूसरी ओर प्रदूषण भी कम होगा। त्याग आंतरिक रूप से होना चाहिए। त्याग में प्रेम, सुख व संतुष्टि भी मिलती है।
विज्ञापन

देवसंस्कृति में हर्षोल्लास से मनाई धन्वंतरि जयंती
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय स्थित फार्मेसी और शांतिकुंज के मुख्य सभागार में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि की जयंती आयुर्वेद के विकास में जुट जाने के आह्वान के साथ मनाई गई। फार्मेसी में हवन के साथ भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि धन्वंतरि भगवान विष्णु के 13वें अवतार हैं। दीर्घतपा के पुत्र और केतुमान के पिता हैं। वे देवताओं के वैद्य थे। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने सर्वश्रेष्ठ मनुष्य काया दी है, तो उसे प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखकर जीवनोद्देश्य की दिशा में निरंतर गतिशील रहना चाहिए। डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. गायत्री शर्मा, डॉ. शिवानंद साहू, डॉ. वीसी नायक, डॉ. गोपीवल्लभ पाटीदार, डॉ. अलका मिश्रा, डॉ. वन्दना श्रीवास्तव, डॉ. एसपी विश्नोई, डॉ. एके पांडेय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री विद्यापीठ के करीब 500 बच्चों ने नई पहल की। विद्यापीठ के बच्चों ने पर्यावरण बचाने की मुहिम के साथ इको फ्रेंडली पर्व मनाने और एक-एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ जनजागरण रैली निकाली। यह रैली विद्यापीठ से प्रारंभ होकर हरिपुर कलां, सप्तसरोवर क्षेत्र होते हुए शांतिकुंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed