फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mass national anthem on Harki Paidi

हरकी पैड़ी पर हुआ सामूहिक राष्ट्रगान

Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mass national anthem on Harki Paidi
हरकी पैड़ी पर व्यापारियों को राष्ट्रीय ध्वज देते राज्यसभा सांसद नरेश बसंल ,पूर्व मेयर मनोज गर्ग ? - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हरकी पैड़ी पर अमृत महोत्सव के तहत सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम हुआ। इसके बाद आवासीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने हरकी पैड़ी पर अमृत महोत्सव पर्व का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। बंसल ने कहा कि देश भर में कोरोना से निपटने को निशुल्क टीकाकरण अभियान में अब तक 55 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 5000 तिरंगे भाजपा कार्यकर्ता बाजार और आवासों में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा, बुजुर्ग व महिलाओं ने जान की बाजी लगाकर आजादी हासिल की। इसके फलस्वरूप आज भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर कर सामने आ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शर्मा, श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, राजीव भट्ट, राहुल शर्मा, संजीव शर्मा, राहुल कांडपाल, विवेक मिश्रा, प्रदीप कालरा, प्रमोद शर्मा, रोहित साहू, राजीव पाराशर और संगीत मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed