फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Martyrdom Day of Char Sahibzadas celebrated

चार साहबजादों का मनाया शहीदी दिवस

Wed, 29 Dec 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day of Char Sahibzadas celebrated
ज्वालापुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में चार साहबजादों के शहीदी दिवस में उपस्थित श्रद् - फोटो : HARIDWAR
ज्वालापुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पंचपुरी श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति की ओर से बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का समस्त परिवार कौम और देश के लिए शहीद हुआ। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। बाबा पंडत ने कहा कि पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों ने मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें संतोख सिंह जालंधर वाले रागी जत्थे ने कीर्तन सुनाकर श्रद्धालुओं को निहाल किया। कथावाचक सतवंत सिंह अमृतसर वाले ने गुरु गोविंद सिंह के परिवार की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रधान जगजीत सिंह, सचिव हरमीत सिंह सलूजा, भेल गुरुद्वारे के प्रधान सुखदेव सिंह, सचिव अमरदीप सिंह, हरिद्वार गुरुद्वारे के प्रधान मनमोहन सिंह, सचिव हरमोहन सिंह, गोल गुरुद्वारे के प्रधान विक्रम सिंह सिद्धू, शिवालिक नगर के प्रधान अमृत सिंह भट्टी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed