फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Martyr Bipin Rawat memorial gate will be built in Haridwar: Chouhan

हरिद्वार में बनेगा शहीद बिपिन रावत स्मृति द्वार: चौहान

Thu, 10 Feb 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Martyr Bipin Rawat memorial gate will be built in Haridwar: Chouhan
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में आयोजित जनसभा में संबोधित करते मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ? - फोटो : HARIDWAR
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से हरिद्वार में द्वार बनाया जाएगा। उत्तराखंड में शहीदों की याद में पांचवां धाम सैन्य धाम बनेगा। उत्तराखंड के पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पथरी के दुर्गागढ़ में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में आयोजित जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ उत्तराखंड का भी चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि डेरी, बागवानी और कई योजनाओं में अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोबारा भाजपा सरकार बनने पर राज्य के 50 हजार बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएंगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में गन्ने का दाम 29 रुपये बढ़वाने में स्वामी यतिश्वरानंद का योगदान रहा है। इससे किसानों को सीधा फायदा हुआ है। उन्होंने भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कश्यप, मिथलेश चौहान, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिश्वरानंद जनसभा में देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत से लेकर गांधी परिवार पर कसा तंज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हास्य कलाकार बताया। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रिंयका गांधी, दामाद वडेरा चारधाम हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुसलमानों के हितैषी हैं। हरिद्वार ग्रामीण से कभी हरीश रावत चुनाव लड़ते हैं तो अब बेटी अनुपमा रावत चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed