फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Markets have been buzzing since Sahalag season

सहालग सीजन से बाजार हुए गुलजार

Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Markets have been buzzing since Sahalag season
कोरोनाकाल में संक्रमण कम होने के बाद बाजारों को सप्ताह में छह दिन खुलने की अनुमति मिलने से खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। सहालग सीजन से बाजार गुलजार हो गए। बाजारों में लोग शादी के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ों के शोरूम, ज्वेलर्स समेत अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में शादियों का आखिरी शुभ मुहूर्त एक से 16 जुलाई तक है। इसके बाद चार माह का कोई मुहूर्त नहीं है। ऐसे में बाजारों में शादी से संबंधित सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है। कोई दूल्हे के कपड़े खरीद रहा है तो दुल्हन का लहंगा चुनरी। इसके साथ ही रिश्तेदारों को दिए जाने वाले कपड़ों की खरीदारी भी हो रही है। सप्ताह में छह दिन बाजार खुलने के साथ ही समय बढ़ने से लोगों व दुुकानदारों को काफी राहत मिली है। कपड़े, ज्वैलर्स के शोरूमों पर नियमों का पालन कराते हुए दुकानदार खरीदारी करा रहे हैं। वहीं बर्तन, कॉस्मेटिक स्टोरों पर भी खरीदारी के लिए भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन

-------
शादी समारोह में हालांकि अभी तक चुनिंदा मेहमानों के ही शामिल होने की अनुमति है। लेकिन शादी के सीजन में काफी हद तक बैंक्वेट हॉल संचालकों को राहत मिलेगी। हालांकि ज्यादातर लोग कैटरिंग ही करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ मंडपम, मोती महल, ज्वालापुर
-----
शादियों के लिए आर्डर आने लगे हैं। विवाह का सीजन होने से बर्तनों की दुकानों में भी अच्छी खासी रौनक है। लोग शगुन के बतौर पीतल के बर्तनों की अधिक खरीदी कर रहे हैं।
-गौरव सचदेवा, बर्तन व्यापारी खड़खड़ी
-------
बाजार खुलने का शाम सात बजे तक होने से थोड़ी राहत मिली है। पहले ग्राहक पांच बजे तक ही आते थे। उससे पहले दोपहर में गर्मी होने से बाजार खाली रहते थे। शादियों का सीजन होने से अब काफी राहत मिली है।

- आशीष मेहता, रतनजी साड़ीज, ज्वालापुर
------
दो घंटे का समय बढ़ने से व्यापारियों को राहत मिली है। इसके साथ ही ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बाजारों में रौनक आने लगी है। सहालग होने के कारण समय बढ़ने से ग्राहक अब खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।
- तरुण जगवानी, कनिष्क शोरूम, रानीपुर मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed