{"_id":"61bdf5545e75f3591804ecab","slug":"march-held-against-the-policies-of-the-government-haridwar-news-drn3991186197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने नड्डा और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने नड्डा और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के खिलाफ शनिवार को पैदल मार्च निकाला। मार्च कृष्णा नगर स्थित मेयर कार्यालय से सिंहद्वार चौक तक निकाला गया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां आम जनता पर भारी पड़ रही हैं। सरकार ने साढ़े चार साल कोई काम नहीं किया। चुनाव नजदीक आते ही जनता को लुभाने के लिए सिर्फ कोरी घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी जीत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी।
मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त है। भाजपा नेता जनता को जुमले सुनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिडर, पेट्रोल-डीजल और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि नदियों से अवैध खनन हो रहा है। मंत्री खनन करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, अनुज सिंह, जफर अब्बासी, सोहेल कुरेशी, राजीव भार्गव, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन, अमन गर्ग, शोकिन गौड़, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, शिवम अग्रवाल, नीतू बिष्ट, राजेंद्र बालियान, सत्यनारायण शर्मा, सुंदर मनवाल आदि मौजूद रहे।