फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mansa Devi Trust gave two and a half thousand ration kits

मनसा देवी ट्रस्ट ने दी ढाई हजार राशन किट

Sat, 02 May 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mansa Devi Trust gave two and a half thousand ration kits
जरूरतमंदों के लिए राशन का वाहन रवाना करते शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और मां मंसा ट्रस्ट के अध्यक - फोटो : HARIDWAR
जरूरतमंदों की मदद के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने ढाई हजार राशन किट और उपलब्ध कराई हैं। इनमें दो हजार राशन किट शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और 500 राशन किट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को सौंपी गई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और संघ कार्यकर्ता विजयपाल को राशन किट सौंपते हुए शनिवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि समाज के वास्तविक जरूरतमंद लोगों को मदद मिलनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेश सरकार की ओर से श्रीमहंत रविंद्र पुरी का आभार जताया। संघ कार्यकर्ता विजय पाल सिंह ने कहा कि श्रीमहंत रवींद्र पुरी लगातार दीन दुखियों की मदद कर राष्ट्र धर्म निभा रहे हैं। इस मौके पर मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, दिगंबर राजपुरी, दिगंबर धनंजय गिरी, दिगंबर अमृत गिरी, अमित शर्मा, मोनू त्यागी, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री निशंक ने भी श्रीमहंत रविंद्रपुरी से वार्ता की और लॉकडाउन के दौरान मनसा देवी ट्रस्ट की ओर से की जा रही सेवा के लिए सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed