फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Manifest Festival of Swami Bhumanand Teerth Maharaj celebrated

स्वामी भूमानंद तीर्थ महाराज का प्रकट महोत्सव मनाया

Thu, 16 Sep 2021 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Manifest Festival of Swami Bhumanand Teerth Maharaj celebrated
भूमा निकेतन में आयोजित प्रकट महोत्सव में शंकराचार्य स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ से आशीर्वाद लेते ? - फोटो : HARIDWAR
सप्त सरोवर मार्ग भूपतवाला स्थित सिद्धपीठ भूमा निकेतन में शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ एवं भूमा परिवार के शिष्यों ने स्वामी भूमानंद तीर्थ का ‘प्रकट महोत्सव’ श्रद्धा के साथ मनाया। आश्रम में श्री स्वामी भूमानंद तीर्थ की प्रतिमा एवं उनकी चरणपादुकाओं का विधिवत पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

स्वामी भूमानंद तीर्थ के प्रकट महोत्सव पर रानीपुर झाल ज्वालापुर स्थित कृषि भूमि पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, सेवानिवृत्त आईएएस राजीव गुप्ता, एवं उपमा गुप्ता ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण किया। श्री स्वामी भूमानंद नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी फलदार पौधे लगाए। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि स्वामी भूमानंद तीर्थ के प्रकट महोत्सव में संतों का आशीर्वाद और पर्यावरण संरक्षण के पौधरोपण का सौभाग्य मिला। इस दौरान भूमा परिवार के सेठ लाला इंद्र प्रकाश, एनपी सिंह, श्री स्वामी भूमानंद अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश जैन, संयुक्त सचिव देवराज सिंह तोमर, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा और श्री स्वामी भूमानंद नर्सिंग कॉलेज एवं श्री स्वामी भूमानंद पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्य, प्रो. एस.एंगयारकन्नी, अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed